businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की कीमतों में मामूली राहत, चांदी ने फिर बनाया नया ऑल-टाइम हाई

Source : business.khaskhabar.com | Jan 16, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold prices saw a slight relief while silver reached a new all time high 784554नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। एक तरफ सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली और चांदी ने फिर नया ऑल-टाइम हाई लगाया। 
 इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम 422 रुपए कम होकर 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि बुधवार को 1,42,015 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में बीएमसी चुनावों के कारण गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतें अपडेट नहीं हुई थीं। 22 कैरेट सोने का दाम 1,30,086 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,26,699 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,06,511 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई है। चांदी का दाम 4,378 रुपए कम होकर 2,81,890 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,77,512 रुपए प्रति किलो था। वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.18 प्रतिशत कम होकर 1,42,867 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.78 प्रतिशत कम होकर 2,89,300 रुपए हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.36 प्रतिशत कम होकर 4,607 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.28 प्रतिशत कम होकर 90.22 डॉलर प्रति औंस हो गई है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना सपाट से सकारात्मक की रेंज में बंद हुआ है और यह अभी भी 4,600 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिका हुआ है। 

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। आने वाले समय में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी रहने की संभावना है। सोने छोटी अवधि में 1,41,000 रुपए से लेकर 1,45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है। -आईएएनएस

[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0