businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार

Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2025 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold shines bright silver price crosses rs 207 lakh per kg 777984मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम करीब 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। 
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,191 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,22,717 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,20,70 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने की कीमत 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,00,478 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 
सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 7,660 रुपए बढ़कर 2,07,727 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,00,067 रुपए प्रति किलो पर था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.36 प्रतिशत बढ़कर 1,36,023 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.59 प्रतिशत बढ़कर 2,13,843 रुपए हो गई है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 1.31 प्रतिशत बढ़कर 4,444 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.35 प्रतिशत बढ़कर 69.11 डॉलर प्रति औंस थी। सोने में तेजी पर एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी जारी है। कॉमेक्स पर यह अब 4,400 डॉलर से ऊपर निकल गया है। 
फिलहाल यह ओवरबॉट जोन में चला गया है। आने वाले समय में सोने के लिए 1,37,500 रुपए एक बड़ा रुकावट का स्तर है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और जॉबलेस क्लेम आदि पर निर्भर करेगी। -आईएएनएस

[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]