businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold shines brighter this week silver crosses ₹227 lakh per kg mark again 803918नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 6,100 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।   
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,42,942 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 3,666 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,34,293 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,30,935 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,207 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,09,130 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 6,166 रुपए बढ़कर 2,27,813 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,21,647 रुपए प्रति किलो थी।
हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 1 अप्रैल को 1,50,853 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 2 अप्रैल को 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा।
चांदी ने 1 अप्रैल को 2,39,836 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 2 अप्रैल को 2,24,660 रुपए प्रति किलो का देखा गया।
31 मार्च को महावीर जंयती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बुलियन मार्केट दो दिन बंद रहा था, जिससे सोने और चांदी में गतिविधियां कम रहीं।
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 4,702 डॉलर प्रति औंस और 73 डॉलर प्रति औंस था।
--आईएएनएस
 

[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


Headlines