businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.50 लाख रुपए प्रति किलो के पार

Source : business.khaskhabar.com | Feb 21, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold shines this week silver again crosses rs 250 lakh per kg 793690नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 2,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 8,000 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 2,301 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,42,040 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,39,933 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,16,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत एक हफ्ते में 7,881 रुपए बढ़कर 2,50,314 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,42,433 रुपए प्रति किलो थी। हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 20 फरवरी को 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 1,51,195 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा। चांदी ने 20 फरवरी को 2,50,314 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 17 फरवरी को 2,32,955 रुपए प्रति किलो का देखा गया। 

इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,080.90 डॉलर प्रति औंस और 82.343 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले 5,046.30 डॉलर प्रति औंस और 77.96 डॉलर प्रति औंस था। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है, जिसने कीमती धातुओं के दाम को ऊपर की ओर धकेलने का काम किया है। -आईएएनएस

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0