बीजिंग। यूरोपीय संघ स्थित
हुआवेई कंपनी के प्रथम प्रतिनिधि ल्यू कांग ने मंगलवार को ब्रसेल्स में कहा
कि अब हुआवेई कंपनी यूरोप में 5जी तकनीकी उपकरणों के उत्पादन के लिए जगहों
का चयन कर रही है।
ल्यू ने कहा कि हुआवेई कंपनी को यूरोप में काम करते हुए बीस साल हो चुके
हैं। भविष्य में हुआवेई कंपनी यूरोप में अपना उत्पादन बेस तैयार कर 5जी
तकनीकी उपकरणों का उत्पादन करेगी। उधर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने हाल ही
में 5जी निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रकाशित किए हैं। यूरोपीय मीडिया का
मानना है कि इससे हुआवेई कंपनी के लिए द्वार खोला गया है। हुआवेई ने
ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के रुखों का स्वागत किया है।[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]
[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]
[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]