businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में मजबूती का असर! अप्रैल में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 impact of stock market strength! mutual fund industry aum rises by over ₹8 lakh crore in april 812851मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में अप्रैल में आई मजबूती का असर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला है और इस दौरान एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बढ़त देखने को मिली है।  
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, 30 अप्रैल को म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 81.92 लाख करोड़ रुपए था, जो कि 31 मार्च के एयूएम से 73.73 लाख करोड़ रुपए से 8.19 लाख करोड़ रुपए अधिक है।
अप्रैल में सेंसेक्स में 4,965.95 अंक या 6.90 प्रतिशत और निफ्टी में 1,666.15 अंक या 7.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी। बाजार की मजबूती की वजह ईरान-अमेरिका में तनाव कम होना और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आना था।
एम्फी के मुताबिक, अप्रैल में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 38,440.20 करोड़ रुपए का इनफ्लो दर्ज किया गया था, जो कि मार्च में 40,450.26 करोड़ रुपए था। अप्रैल में पूरी इंडस्ट्री का इनफ्लो 3.22 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि मार्च में 2.39 लाख करोड़ रुपए था। 
अप्रैल में लार्जकैप फंड्स में 2,524.61 करोड़ रुपए इनफ्लो दर्ज किया गया है, यह मार्च में 2,997.84 करोड़ रुपए था। मिडकैप फंड्स में इनफ्लो 6,551.40 करोड़ रुपए रहा है, जो कि मार्च में 6,063.53 करोड़ रुपए पर था।
अप्रैल में स्मॉलकैप फंड्स में इनफ्लो बढ़कर 6,885.90 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले महीने 6,263.56 करोड़ रुपए पर था।
फ्लैक्सीकैप फंड्स में इनफ्लो अप्रैल में 10,147.85 करोड़ रुपए रहा है, जो कि मार्च में 10,054.12 करोड़ रुपए पर था। सेक्टोरल और थीमेटिक फंड्स में इनफ्लो 1,949.36 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि मार्च में 2,698.82 करोड़ रुपए था।
डेट फंड में अप्रैल में इनफ्लो अप्रैल में 2.47 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, मार्च में 2.94 लाख करोड़ रुपए का आउटफ्लो दर्ज किया गया था।  
--आईएएनएस

[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0