businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens flat buying seen in defence stocks 834362मुंबई । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को करीब सपाट हुई। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 163 अंक या 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,743 और निफ्टी 13 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,636 पर था। 
शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी को सपोर्ट डिफेंस शेयरों से मिल रहा है। सूचकांक में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी हरे निशान में थे।
दूसरी तरफ, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे। 
छोटे और मझोले शेयरों में भी मिश्रित कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 78 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,527 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,859 पर था। 
सेंसेक्स पैक में टाइटन, इटरनल, बीईएल, एसबीआई, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और सन फार्मा गेनर्स थे। पावर ग्रिड, ट्रेंट, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस,एचडीएफसी बैंक और इंडिगो लूजर्स थे। 
वैश्विक बाजारों में भी मिश्रित कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। वहीं, शंघाई हरे निशान में था। बुधवार के सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ, जबकि टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 
जानकारों ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव और कमजोरी के बावजूद, सपोर्ट लेवल अभी भी काफी हद तक बने हुए हैं। इससे ऊपर की ओर एक मजबूत उछाल की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, 24775 का लेवल पार करना अभी भी जरूरी है, लेकिन 24,650 के ऊपर सीधे जाने से संभावित ब्रेकआउट मूव की शुरुआत हो सकती है। 
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार के सत्र में बिकवाली की और इस दौरान 943.42 करोड़ रुपए की निकासी इक्विटी में की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,883.17 करोड़ रुपए इक्विटी मार्केट से निकाले।
 

[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


Headlines