businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

Source : business.khaskhabar.com | July 07, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens flat buying seen in it stocks 826919मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कोराबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 90 अंक या 0.12 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 78,375 और निफ्टी 27 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,457 पर था।  
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में था। 
दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे। 
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19,315 पर करीब सपाट था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 62 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,356 पर था। 
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, इटरनल, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और एचयूएल हरे निशान में थे। ट्रेंट, इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में थे।  
ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। वहीं, जकार्ता में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.12 प्रतिशत की मजबूती बढ़त के साथ बंद हुआ।
बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार में तेजी के साफ संकेत दिख रहे हैं। दो बातें जो भारतीय बाजार पर दबाव डाल रही थीं, जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और एफपीआई की लगातार बिकवाली शामिल हैं, अब पीछे छूट गई हैं और स्थिति बदल गई है। कच्चे तेल की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई हैं और एफपीआई अब खरीदार बन गए हैं। विदेशी निवेशकों की खरीदारी अभी कोई मजबूत ट्रेंड नहीं है, लेकिन उनका बिकवाली रोककर खरीदार बन जाना एक अहम बदलाव है, जिसके फंडामेंटल के सहारे आगे भी बने रहने की उम्मीद है।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 243.03 करोड़ रुपए निवेश किए थे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,791.42 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया।  
--आईएएनएस
 

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]