businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक बाजारों में तेजी से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और आईटी में खरीदारी 

Source : business.khaskhabar.com | May 04, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens in the green amid global rally buying seen in realty and it sectors 811030मुंबई । वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सकारात्मक हुई। सेंसेक्स 343.77 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।  
शुरुआती कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे। 
सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एलएंडटी, एमएंडएम, इंडिगो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, सन फार्मा, टाइटन और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक, आईटीसी, बीईएल और भारती एयरटेल लूजर्स थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 442 अंक या 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,226 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 128 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,136 पर था। 
वैश्विक बाजार में तेजी बनी हुई है। हांगकांग, सोल और जाकार्ता के बाजार हरे निशान में थे। वहीं, जापान और शंघाई के बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के चलते बंद हैं। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिले जुले बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। 
भारतीय बाजार में तेजी की एक वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को शुरू करना है, जिसके तहत हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकाला जाएगा। इसके लिए अमेरिका ने कई देशों से मदद भी मांगी है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि फंसे जहाज और उनके कर्मचारी निर्दोष हैं और वे केवल हालात के कारण कठिनाइयों में घिर गए हैं।
उन्होंने आगे कि अमेरिका इन जहाजों को रास्ता दिखाएगा। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह कोई खतरा पैदा करता है तो सख्त जवाब मिलेगा।
--आईएएनएस
 

[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]