businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens in the green on strong global cues buying seen in it stocks 806221मुंबई । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को बड़ी तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 1,133.53 अंक या 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,981.10 और निफ्टी 321.15 अंक या 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,163.80 पर खुला।  
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके साथ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटी और निफ्टी मीडिया के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।  
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,150 अंक या 2.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,679 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 322 अंक या 1.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,080 पर था। 
सेंसेक्स पैक के सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। इंडिगो, इन्फोसिस, इटरनल, टीसीएस, एचसीएल टेक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई,ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स में थे। 
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने कहा कि भारतीय शेयर की शुरुआत सकारात्मक हुई है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते उच्च स्तरों पर निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा रुझानों और बाजार के उतार-चढ़ाव को देखने हुए निवेशकों के लिए मजबूत आधार वाले शेयरों में गिरावट आने पर खरीदारी करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।
वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। 
इससे पहले 13 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बिकवाली की थी और 1,983 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध खरीदार बने रहते हुए 2,400 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया।
--आईएएनएस
 

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]