businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच भारी गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरे

Source : business.khaskhabar.com | Mar 04, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock markets opened with a sharp decline amid escalating conflict in west asia with sensex and nifty falling more than 2 percent 795984मुंबई । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली और तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते (मंगलवार को होली की छुट्टी के बाद) बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद (80,238.85) से 1,710 अंकों की गिरावट के साथ 78,528.82 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी ने भी अपने पिछले बंद (24,865.70) से 476.9 अंकों की गिरावट के साथ 24,388.80 पर खुला।
खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.27 बजे के करीब) सेंसेक्स 1750.60 अंक (2.18 प्रतिशत) गिरकर 78,488.25 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 543.50 (2.19 प्रतिशत) अंक गिरकर 24,322.20 पर ट्रेड करता नजर आया।
इस दौरान निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। वहीं, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 को छोड़कर 26 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे।
व्यापक बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2.7 प्रतिशत, तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी आईटी एकमात्र ऐसा इंडेक्स था जिसने शुरुआत में बढ़त हासिल की।
निफ्टी50 इंडेक्स में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंडिगो, श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप लूजर्स वाले शेयरों में शामिल रहीं। वहीं, कोल इंडिया, इंफोसिस और टेक महिंद्रा, बीईएल, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजी टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहीं।
वहीं, सेसेंक्स पैक में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और बीईएल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। जबकि एलएंडटी, टाटा स्टील, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, वैश्विक बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 7 प्रतिशत गिर गया, क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को लेकर निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। कुछ नुकसान की भरपाई के बावजूद, अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। तेल की कीमतें 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर रहीं, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था।
--आईएएनएस 

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]


[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]