businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

Source : business.khaskhabar.com | Jun 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock markets turn green on the first day of the week sensex rises over 050 percent 823134मुंबई । वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। 
सोमवार के सत्र में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,802.90 से करीब 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,160.67 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद 24,013.10 से करीब 40 प्रतिशत उछलकर 24,106.60 पर खुला।
शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,249.27 का दिन का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 24,142.50 का इंट्रा-डे हाई छुआ।
खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.40 बजे) सेंसेक्स 376.30 अंकों यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,179.20 स्तर पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 50 109.60 (0.46 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 24,122.70 पर ट्रेड कर रहा था।
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.20 प्रतिशत और 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी आईटी में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई और ये सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले सेक्टर रहे। इसके साथ ही, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज भी तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। वहीं इसके विपरीत, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी50 इंडेक्स में सिप्ला, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीएमपीवी, एचसीएल टेक और आयशर मोटर सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयर रहे, जबकि मैक्स हेल्थ, इंडिगो, टाइटन, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार की तस्वीर अभी भी सकारात्मक बनी हुई है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया है, लेकिन अभी भी अपनी संदर्भ रेखा के ऊपर बना हुआ है, जो बाजार में तेजी की मजबूती को दर्शाता है। तकनीकी रूप से निफ्टी 50 के लिए 23,800 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है, क्योंकि यह 10-दिवसीय और 50-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के आसपास स्थित है। जब तक निफ्टी इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक 24,200 से 24,300 के स्तर तक बढ़त की संभावना बनी रहेगी। यदि यह जोन निर्णायक रूप से टूटता है, तो निफ्टी 24,500 के अहम रेजिस्टेंस स्तर की ओर बढ़ सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, डेरिवेटिव्स आंकड़े भी बाजार में सकारात्मक रुझान की ओर इशारा कर रहे हैं। पुट-कॉल रेशियो (पीसीआर) पिछले सत्र के 1.12 से घटकर 0.91 पर आ गया है, जो तेजी के उत्साह में कुछ कमी को दर्शाता है। इसके बावजूद यह अभी भी 0.70 के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर है, जिससे यह संकेत मिलता है कि बाजार सहभागियों का रुख अभी पूरी तरह से मंदी वाला नहीं हुआ है।
--आईएएनएस
 

[@ यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]