businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

20,400 टन एलपीजी लेकर 'जग विक्रम' मंगलवार को पहुंचेगा कांडला: केंद्र

Source : business.khaskhabar.com | Apr 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 jag vikram carrying 20400 tons of lpg to arrive in kandla on tuesday centre 805907नई दिल्ली । भारतीय ध्वज वाला एलपीजी जहाज 'जग विक्रम', जो शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है, मंगलवार यानी 14 अप्रैल को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है। 
अब तक 2,177 भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 93 लोग शामिल हैं। विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशन लगातार भारतीय नागरिकों की मदद कर रहे हैं और चौबीसों घंटे हेल्पलाइन के जरिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। डीजी शिपिंग कंट्रोल रूम ने अब तक 6,073 कॉल्स और 12,867 ईमेल्स को संभाला है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 20 कॉल और 80 ईमेल शामिल हैं। अब तक कुल 2,177 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिनमें से 93 लोग पिछले 24 घंटों में खाड़ी के अलग-अलग इलाकों से लौटे हैं।
देश के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य रूप से जारी है और कहीं भी कोई जाम या बाधा नहीं है। पश्चिमी तट के बंदरगाहों पर वेस्ट एशिया से जुड़े कुल 3,383 कंटेनर (टीईयू) प्राप्त हुए, जिनमें से 3,228 कंटेनरों की वापसी सुनिश्चित कर दी गई है। बाकी 155 कंटेनर शिपिंग लाइन से जुड़े तकनीकी कारणों की वजह से लंबित हैं, लेकिन किसी भी बंदरगाह पर भीड़ या देरी की स्थिति नहीं है।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय लगातार विदेश मंत्रालय, खाड़ी क्षेत्र में भारतीय मिशनों और अन्य समुद्री हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और समुद्री संचालन सुचारू बना रहे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में भारतीय दूतावास लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक सलाह और सहायता प्रदान कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 11 से 12 अप्रैल के बीच संयुक्त अरब अमीरात का दौरा भी किया।
सरकार ने कहा कि वह खाड़ी और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय बनाए रखा जा रहा है।
भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, मदद और भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। भारतीय मिशन 24 घंटे हेल्पलाइन के जरिए सहायता दे रहे हैं और समय-समय पर यात्रा, उड़ानों और स्थानीय दिशा-निर्देशों से जुड़ी जानकारी भी साझा कर रहे हैं।
--आईएएनएस 

[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


Headlines