businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

माइक्रो फाइनेंस कंपनी स्पंदना स्फूर्ति में हुआ साइबर फ्रॉड, 82 खातों में ट्रांसफर की गई राशि

Source : business.khaskhabar.com | Nov 02, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 microfinance company spandana sphoorthi suffers cyber fraud funds transferred to 82 accounts 858092नई दिल्ली । माइक्रो फाइनेंस कंपनी स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल ने सोमवार को 7.8 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड की जानकारी दी और कहा कि यह राशि कंपनी के एक बैंक खाते से डेबिट हुई है। 
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस घटना के दौरान डेबिट हुई राशि को 82 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है। घटना पता चलने पर तत्काल प्रभाव से कंपनी ने अपनी प्रभावित सेवाओं को रोक दिया।
कंपनी ने खाते से संबंधित बैंक को इस मामले की जानकारी दी है और ट्रांजेक्शन वापस करने, लाभार्थी के खातों को फ्रीज करने और विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया है।
इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि 'नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल' पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, साइबर फ्रॉड के लिए बीमा के तहत क्लेम भी दायर किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी अन्य संबंधित अधिकारियों को भी दी जा रही है।
स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल ने एक्सचेंज फाइलिंग में आगे कहा कि कंपनी इस मामले की जांच कर रही है और आगे जो भी अपडेट होगा। उसकी जानकारी एक्सचेंजों को दे दी जाएगी।
कंपनी ने दूसरी तिमाही के लिए 18 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। वहीं, स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 35 करोड़ रुपए रहा।
इस बीच, सितंबर के अंत तक ग्रुप के 'एसेट्स अंडर मैनेजमेंट' (एयूएम) सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 5,364 करोड़ रुपए हो गए और ग्रॉस एनपीए रेशियो में सुधारकर 2.54 प्रतिशत पर आ गया। वहीं, नेट एपीए 0.50 प्रतिशत रहा।
सोमवार को बीएसई पर स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल के शेयर 4.13 प्रतिशत गिरकर 180.90 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। 
एक्सचेंज के अनुसार, इस स्टॉक का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 319.70 रुपए और निचला स्तर 175 रुपए है। इसमें बीते एक साल में 27.36 प्रतिशत की गिरावट आई है, और तीन साल में इसमें 77.52 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। पिछले पांच वर्षों में, यह स्टॉक 63.50 प्रतिशत तक गिर गया है।
--आईएएनएस
 

[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]