businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सरसों में तेजी जारी, 75 रुपए उछलकर 7450 रुपए पहुंची कंडीशन

Source : business.khaskhabar.com | July 17, 2025 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 mustard continues to rise condition jumps by 75 rupees to reach 7450 rupees 737134-देश भर की मंडियों में सरसों सीड की दैनिक आवक में लगातार गिरावट

जयपुर।
स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सरसों सीड गुरुवार को 75 रुपए और उछल गई। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन के भाव आज यहां 7450 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। सरसों तेल की कीमतें भी निरंतर महंगी होती जा रही हैं। देश भर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक में कमी आ रही है। स्टॉकिस्टों की लिवाली के चलते सरसों में मजबूती का रुख देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि सरसों के मौजूदा बाजार में किसानों के लिए राहत भरे संकेत तो हैं, मगर व्यापारियों को अभी भी सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ी खबरें और देश की मंडियों में होने वाली आवक सरसों सीड के भावों की दिशा तय करेगी। वर्तमान में राजस्थान की अधिकांश तेल मिलों में उत्पादन ठप पड़ा हुआ है। पड़ता नहीं लगने से सरसों तेल मिलें बंद पड़ी हुई हैं। 

[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]