businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में दोपहिया वाहन खरीदने वाले करीब 43 प्रतिशत लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ हो रहे शिफ्ट : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 nearly 43 percent of two wheeler buyers in india are now shifting to electric vehicles report 856451नई दिल्ली । भारत में दोपहिया वाहन खरीदने वाले करीब 43 प्रतिशत लोग अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 30 प्रतिशत था। वहीं, देश में बिकने वाले हर चार स्कूटर में से करीब एक अब इलेक्ट्रिक है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। 
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की रिपोर्ट के अनुसार, हर महीने करीब 1.8 लाख भारतीय पहली बार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीद रहे हैं। वित्त वर्ष 2027 में अब तक, यानी अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान, कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 9.9 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2024 में यह हिस्सेदारी 5.5 प्रतिशत थी। इसी अवधि में स्कूटरों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 16.8 प्रतिशत से बढ़कर 24.1 प्रतिशत हो गई।
वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2026 के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर (सीएजीआर) 54 प्रतिशत रही, जो पेट्रोल स्कूटरों की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को लेकर उपभोक्ताओं की हिचकिचाहट भी कम हो रही है। 
दोपहिया ईवी वाहनों को पूरी तरह खारिज करने वाले उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी 2024 के 38 प्रतिशत से घटकर 29 प्रतिशत रह गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो वर्षों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के प्रति उत्साही उपभोक्ताओं (‘ई2डब्ल्यू एंथुजियास्ट्स’) की हिस्सेदारी 1.5 गुना बढ़ी है। हालांकि, इन वाहनों के प्रति नकारात्मक रुख रखने वाले उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी बाजार में करीब 20 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।
बीसीजी के प्रबंध निदेशक एवं पार्टनर सौरभ छाजेर ने कहा, "जो ब्रांड आगे रहेंगे, वे वही होंगे जो केवल कीमत के आधार पर नहीं, बल्कि इस बात को ध्यान में रखकर वाहन बनाएंगे कि भारतीय वास्तव में उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। साथ ही, वे सर्विस और बैटरी की विश्वसनीयता से लेकर बीमा और दोबारा बिक्री तक, वाहन के पूरे स्वामित्व के दौरान ग्राहकों का भरोसा जीतेंगे।"
रिपोर्ट के अनुसार, कम दूरी तय करके काम पर जाने वाले करीब 59 प्रतिशत लोगों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (ई2डब्ल्यू) देखने में आकर्षक लगते हैं। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 30 प्रतिशत था। इन वाहनों की अच्छी पिकअप को स्वीकार करने वाले उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गई। वहीं, इन्हें भरोसेमंद ब्रांड से जोड़कर देखने वाले उपभोक्ताओं का अनुपात 28 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के मालिकों ने इनकी कम परिचालन एवं रखरखाव लागत, आरामदायक सवारी, आकर्षक डिजाइन, आसानी से मोड़ने की सुविधा, सामान रखने की जगह और डिजिटल सुविधाओं को लेकर सकारात्मक राय दी।
हालांकि, खराब सड़कों पर चलने की क्षमता, शहरों से हाईवे तक इस्तेमाल की उपयुक्तता और वाहनों की लंबी उम्र को लेकर खरीदारों की चिंताएं अब भी बनी हुई हैं।
--आईएएनएस

[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]