businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, शनिवार को 51 लाख से अधिक सिलेंडर्स की डिलीवरी हुई : केंद्र

Source : business.khaskhabar.com | Apr 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 no shortage of lpg in the country over 51 million cylinders delivered on saturday centre 803757नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 4 अप्रैल (शनिवार) को 51 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर्स की डिलीवरी हुई है और देश में किसी भी वितरक एजेंसी पर गैस की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।  

मंत्रालय ने कहा कि कुल बुकिंग में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर की हिस्सेदारी बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई है। 

वितरक स्तर पर हेराफेरी को रोकने के लिए, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी 90 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो कि मध्य पूर्व में तनाव से पहले फरवरी में 53 प्रतिशत की थी। साथ ही, मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने और आवश्यक होने पर ही वितरकों के पास जाने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को करीब 90,000 पांच किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री की गई है और 23 मार्च से अब तक 6.6 लाख एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री हो चुकी है। 

मंत्रालय ने आगे कहा कि पांच किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर वितरकों के पास मौजूद हैं और कोई वैध पहचान पत्र दिखाकर, इन्हें हासिल किया जा सकता है। 

देश में पीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मार्च से अब तक 3.9 लाख से अधिक पीएनजी के नए पंजीकरण हो चुके हैं और 3.6 लाख नए पीएनजी कनेक्शन को गैस की आपूर्ति दी गई है। 

राज्यों को घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार, सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है।

बयान में कहा गया है कि घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।

--आईएएनएस

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]