ओला के एसवन जेड में सिंगल चार्ज में मिलेगी 301 किमी की रेंज, डेली ट्रैवल के लिए बेस्ट है ईवी
Source : business.khaskhabar.com | Oct 01, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली ओला का टाप वेरिएंट डेली यूज के लिए बेस्ट है। इसके लिए कंपनी ने ओला एसवन जेड टू वेरिएंट्स के साथ भारत में बिकती है। Ola S1 Z का टॉप वेरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर 301 किमी तक की IDC रेंज दे सकता है। सबसे खास बात है इसमें मिलने वाला 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरज जो काफी काम का है। साथ ही, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए से भी कम है।
वेरिएंट और कीमतः इसका पहला वेरिएंट है 3.1kWh बैटरी पैक वाला जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपए है। इसके क्लेम्ड IDC रेंज 179 किमी है और 0 से 40kmph की स्पीड सिर्फ 4.6 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके अलावा इसे 0 से 80% तक चार्ज करने में 5 घंटे 42 मिनट का समय लगता है।
Ola S1 Z 5.1kWh वेरिएंटः इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का दूसरा वेरिएंट है जो 5.1kWh की बैटरी के साथ आता जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 301 किमी है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है। साथ ही, 0 से 40kmph की स्पीड यह सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है और इसे 0 से 80% तक चार्ज करने 6 घंटे 16 मिनट का समय लगता है। हालांकि, इसकी डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू की जाएगी।
मोटर स्पीड और बैटरीः इस स्कूटर में 4kW की पीक मोटर पावर दी गई है और इसकी टॉप-स्पीड 70kmph है। इसमें इन-हाउल एलएफपी (LFP) भारत सेल केमिस्ट्री का इस्तेमाल किया गया है जो MoveOS 5 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। साथ ही, इसके 3.1kWh वेरिएंट के लिए 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है। ब्रेकिंग और सस्पेंशन की बात करें तो इसके दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक और 12 इंच के पहिए दिए गए हैं। इसके अलावा, इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलते हैं।
कलर ऑप्शनः Ola S1 Z कुल 4 कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च हुई है- White, Anthracite, Sky Splash Blue और Matcha Green। इसमें ओला इलेक्ट्रिक ऐप के जरिए क्रूज कंट्रोल, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्स मोड, GPS, OTA अपडेट और जियोफेंसिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]
[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]
[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]