businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पैनासोनिक के स्मार्टफोन अब खुदरा दुकानों में उपलब्ध

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 panasonic online exclusive smartphones now at retail stores 298667नई दिल्ली। पैनसोनिक इंडिया ने सोमवार को अब तक के अपने ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन को देश के प्रमुख खुदरा दुकानों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है, जिसमें हाल ही लांच किया गया पी-100 (2जीबी संस्करण) भी शामिल है।

एलुगा आईग, रे 500 और रे 700 डिवाइसें अब तक केवल फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध थीं, अब इन्हें ऑफलाइन बाजार से भी खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एलुगा आई 9 की कीमत 7,799 रुपये, एलुगा रे 700 की 10,499 रुपये और पी100 (2जीबी संस्करण) की कीमत 6,299 रुपये रखी गई है।

दिसंबर में कंपनी ने ड्यूअल कैमरा डिवाइस एलुगा रे 500 को खुदरा दुकानों में 8,999 रुपये में लांच किया था।

कंपनी के मोबिलिटी खंड के व्यापार प्रमुख पंकज राणा ने एक बयान में कहा, ‘‘ग्राहकों से मिली भारी प्रतिक्रिया के बाद हमने अपना पहला ड्यूअल कैमरा पोन एलुगा रे 500 को प्रमुख खुदरा दुकानों के माध्यम से भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।’’

(आईएएनएस)

[@ ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है, तो ये कोर्स संवारेंगे आपकी जिंदगी!]


[@ पूजा करते समय ऐसा कभी ना करें, नहीं तो ...]


[@ कभी न जाने दें ऐसे 6 लडकों को अपनी जिंदगी से]



Warning: mysqli_query(): (HY000/1030): Got error 28 from storage engine in /home/business/public_html/include/inc-functions.php on line 6

Warning: mysqli_error() expects exactly 1 parameter, 0 given in /home/business/public_html/include/inc-functions.php on line 6