businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल और डीजल के खर्च से मिलेगी राहत, 10 लाख रुपये से कम में आ रही इलेक्ट्रिक कार

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 relief from petrol and diesel costs electric cars coming for less than rs 10 lakh 818142
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार सरकार बढ़ोतरी कर रही है। इस कारण वाहनों की बिक्री भी धीमी सी हो गई है। बीते महीने भी पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले ईवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

अगर आप भी अपने लिए नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कौन से निर्माता की ओर से 10 लाख रुपये से कम कीमत पर इलेक्ट्रिक कार को ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

ईवी की बढ़ रही मांगः 

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने में भी ईवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करीब 26 हजार से ज्यादा ईवी को बीते महीने खरीदा गया है। 

टाटा टीयागो ईवीः 
टाटा की ओर से हाल में ही टियागो ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से इस कार को 6.99 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। जो इसे देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बना देती है। इस कार को सिंगल चार्ज के बाद 226 से 285 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 

एमजी कोमेट ईवीः 
एमजी की ओर से भी कॉमेट ईवी को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस कार को भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 

टाटा पंच ईवीः 

टाटा की ओर से टियागो के साथ ही पंच ईवी को भी ऑफर किया जाता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद 275 से 350 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]