रेनोल्ट डस्टर हाईब्रिड 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स और स्पेक्स
Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली रेनोल्ट डस्टर हाइब्रिड को 17 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, इस साल मार्च में भारतीय बाजार में Duster को पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 1.8 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड फोर-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक ऑटोमैटिक मल्टी-मोड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, इसमें 1.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो लगभग 160hp की कुल सिस्टम पावर और 172nm का टॉर्क जनरेट करता है।
क्या मिलेंगे फीचर्स? इसमें 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसमें 18-इंच का व्हील प्रोफाइल दिया गया है। इसके अलावा, Renault Duster Hybrid में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती है। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS सूइट दिया गया है।
स्टैंडर्ड वेरिएंट्स और कीमतः स्टैंडर्ड 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल वर्जन की डिलीवरी अप्रैल 2026 में शुरू हुई थी। इन वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,49,000 रुपए से शुरू होती है और 18.69 लाख तक जाती है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स? Renault Duster Hybrid पावरट्रेन को मिड और टॉप-स्पेक वेरिएंट में पेश कर सकता है। ऐसी उम्मीद है कि रेनो डस्टर में लेदरेट सीटें, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ थी-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक फ्री-फ्लोइंग 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और एक 10.1 इंच पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इसके अलावा, इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर और को पैसेंजर सीटें, वेंटिलेशन और हीटिंग फंक्शन, इलेक्ट्रिकली पावर्ड टेलगेट, 17 फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और TPMS दिया जा सकता है।
[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]
[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]
[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]