businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में मामूली तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 10, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex closes with minor increaseमुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 3.48 अंकों की तेजी के साथ 25,583.69 पर और निफ्टी 1.80 अंकों की तेजी के साथ 7,656.40 पर बंद हुए। सेंसेक्स 126.14 अंकों की तेजी के साथ 25,706.35 पर खुला और 3.48 अंकों यानी 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 25,583.69 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,711.11 के ऊपरी और 25,347.33 के निचले स्तर को छुआ।

 निफ्टी 24.45 अंकों की तेजी के साथ 7,679.05 पर खुला और 1.80 अंकों यानी 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 7,656.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,683.20 के ऊपरी और 7,579.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 25.30 अंकों की गिरावट के साथ 9,211.85 पर और स्मॉलकैप 26.39 अंकों की तेजी के साथ 10,017.44 पर बंद हुए। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

 उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.55 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.32 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.98 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.97 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0