businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 14 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 14 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 13.91 अंकों की गिरावट के साथ 22,403.89 पर और निफ्टी 1.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,694.80 पर बंद हुआ।> सेंसेक्स 75.79 अंकों की तेजी के साथ 22,493.59 पर खुला और 13.91 अंकों यानी 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 22,403.89 पर बंद हुआ।

 दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,575.62 के ऊपरी और 22,386.95 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 13.55 अंकों की तेजी के साथ 6,709.95 पर खुला और 1.60 अंकों यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 6,694.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,737.65 के ऊपरी और 6,689.50 के निचले स्तर को छुआ।

 बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 34.00 अंकों की तेजी के साथ 7,357.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 42.94 अंकों की तेजी के साथ 7,532.81 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (1.09 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.93 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.87 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.54 फीसदी) और रियल्टी (0.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0