businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 173 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 173 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 173.47 अंकों की गिरावट के साथ 20,946.65 पर और निफ्टी 55.50 अंकों की गिरावट के साथ पर 6,221.45 बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स 40.85 अंकों की गिरावट के साथ 21,079.27 पर खुला और 173.47 अंकों या 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 20,946.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,140.00 के ऊपरी और 20,920.98 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 12.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,264.35 पर खुला और 55.50 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 6,221.45 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,277.75 के ऊपरी और 6,212.25 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रूख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 19.68 अंकों की गिरावट के साथ 6,480.74 पर और स्मॉलकैप 4.12 अंकों की तेजी के साथ 6,449.16 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सिर्फ दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.74 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.24 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवाएं (1.55 फीसदी), सूचना प्रद्योगिकी (1.25 फीसदी), वाहन (1.18 फीसदी), बिजली (1.18 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.04 फीसदी)।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0