businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 320 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex gains 320 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 320.23 अंकों की तेजी के साथ 23,871.23 पर और निफ्टी 94.50 अंकों की तेजी के साथ 7,108.75 पर बंद हुआ।

 सुबह सेंसेक्स 178.78 अंकों की तेजी के साथ 23,729.78 पर खुला और 320.23 अंकों यानी 1.36 फीसदी तेजी के साथ 23,871.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,068.94 के ऊपरी और 23,729.25 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 65.75 अंकों की तेजी के साथ 7,080.00 पर खुला और 94.50 अंकों यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 7,108.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,172.35 के ऊपरी और 7,067.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 107.89 अंकों की तेजी के साथ 7,618.62 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 130.63 अंकों की तेजी के साथ 7,762.92 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बिजली (3.26 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.92 फीसदी), तेल एवं गैस (2.84 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.59 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (2.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के एकमात्र सेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (0.45 फीसदी) सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0