businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 110 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 11, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes down by 110 pointsमुंबई। शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 109.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,473.89 पर और निफ्टी 29.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,626.85 पर बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 66.93 अंकों की तेजी के साथ 25,650.62 खुला और 109.80 अंकों यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 25,473.89 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,735.87 के ऊपरी 25,365.65 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 16.00 अंकों की तेजी के 7,672.40 पर खुला और 29.55 अंकों यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 7,626.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,700.05 के ऊपरी और 7,589.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।

 मिडकैप 92.96 अंकों की गिरावट के साथ 9,118.89 पर और स्मॉलकैप 67.41 अंकों की गिरावट के साथ 9,950.03 पर बंद हुए। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (2.23 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.25 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.66 फीसदी) और बैकिग (0.06 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0