businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 30 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 12, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex goes up by 30 pointsमुंबई। बुधवार को शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 29.80 अंकों की तेजी के साथ 21,856.22 पर और निफ्टी 5.00 अंकों की तेजी के साथ 6,516.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 33.10 अंकों की गिरावट के साथ 21,793.32 पर खुला और 29.80 अंकों या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 21,856.22 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,965.95 के ऊपरी और 21,768.14 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 14.40 अंकों की गिरावट के साथ 6,497.50 पर खुला और 5.00 अंकों या 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 6,516.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,546.15 के ऊपरी और 6,487.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 4.81 अंकों की तेजी के साथ 6,708.22 पर और स्मॉलकैप 0.44 अंकों की तेजी के साथ 6,665.13 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवाएं (1.23 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.22 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.86 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.56 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.48 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (0.73 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.73 फीसदी), वाहन (0.66 फीसदी), बिजली (0.58 फीसदी) और बैंकिंग (0.23 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0