businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी,सेंसेक्स 7 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes up by 7 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 6.58 अंकों की तेजी के साथ 24,556.09 पर और निफ्टी 11.65 अंकों की तेजी के साथ 7,329.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 42.10 अंकों की तेजी के साथ 24,591.61 पर खुला और 6.58 अंकों यानी 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 24,556.09 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,643.33 के ऊपरी और 24,488.81 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 6.95 अंकों की तेजी के साथ 7,324.95 पर खुला और 11.65 अंकों यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 7,329.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,344.75 के ऊपरी और 7,302.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 33.89 अंकों की तेजी के साथ 8,463.09 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 145.17 अंकों की तेजी के साथ 9,028.82 पर बंद हुआ।

 बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (1.52 फीसदी),प्रौद्योगिकी (1.42 फीसदी), रियल्टी (1.40 फीसदी), बैंकिंग (0.56 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.45 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। पांच सेक्टरों धातु (1.62 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.99 फीसदी), तेल एवं गैस (0.88 फीसदी), वाहन (0.75 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.14 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0