businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 56 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 14, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plunge down by 56 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रूख रहा। सेंसेक्स 56.11 अंकों की गिरावट के साथ 23,815.12 पर और निफ्टी मंगलवार के ही बंद स्तर 7,108.75 पर फिर से बंद हुआ। सेंसेक्स 26.65 अंकों की तेजी के साथ सुबह 23,897.88 पर खुला और 56.11 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 23,815.12 पर बंद हुआ।

 दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,964.67 के ऊपरी और 23,753.36 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 3.25 अंकों की तेजी के साथ 7,112.00 पर खुला और मंगलवार के पुराने स्तर 7,108.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,142.25 के ऊपरी और 7,080.90 के निचले स्तर को छुआ।

 बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 85.48 अंकों की तेजी के साथ 7,704.10 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 96.11 अंकों की तेजी के साथ 7,859.03 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 7 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (4.32 फीसदी),धातु (3.22 फीसदी) , उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.28 फीसदी), बिजली (0.83 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.62 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0