businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 322 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | May 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plunges down by 322 pointsमुंबई। गुरूवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 321.94 अंकों की गिरावट के साथ 24,234.15 पर और निफ्टी 94.00 अंकों की गिरावट के साथ 7,235.65 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 32.96 अंकों की गिरावट के साथ 24,523.13 पर खुला और 321.94 अंकों यानी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 24,234.15 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,528.20 के ऊपरी और 24,206.50 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.43 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.38 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (1.32 फीसदी), सन फार्मा (0.63 फीसदी) और एनटीपीसी (0.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इंफोसिस (7.81 फीसदी), ओएनजीसी (2.65 फीसदी), विप्रो (2.63 फीसदी), भेल (2.23 फीसदी) और सिप्ला (1.80 फीसदी)। निफ्टी 13.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,316.60 पर खुला और 94.00 अंकों यानी 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 7,235.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,325.40 के ऊपरी और 7,224.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई।

 मिडकैप सूचकांक 28.69 अंकों की गिरावट के साथ 8,434.40 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,985.37 पर बंद हुआ। सिर्फ एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (0.02 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (3.44 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.92 फीसदी), तेल एवं गैस (1.64 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.49 फीसदी) और रियल्टी (1.37 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0