businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 275 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 250 pointsमुंबई। बुधवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 274.94 अंकों की गिरावट के साथ 25,246.25 पर और निफ्टी 73.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,558.20 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 44 अंकों की तेजी के साथ 25,565.19 पर खुला और 274.94 अंकों यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 25,246.25 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,609.28 के ऊपरी और 25,114.30 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 4.35 अंकों की तेजी के साथ 7,636.05 पर खुला और 73.50 अंकों यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 7,558.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,663.00 के ऊपरी और 7,515.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 66.22 अंकों की गिरावट के साथ 9,035.25 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 27.92 अंकों की गिरावट के साथ 9,873.64 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सिर्फ एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (0.06 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (2.10 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.59 फीसदी), बिजली (1.51 फीसदी), तेल एवं गैस (1.43 फीसदी) और बैंकिंग (1.07 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0