businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 38 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks down by 38 pointsमुंबई। सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 37.69 अंकों की गिरावट के साथ 25,190.48 पर और निफ्टी 8.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,533.55 पर बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 11.33 अंकों की तेजी के साथ 25,239.50 पर खुला और 37.69 अंकों यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,190.48 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,268.41 के ऊपरी 25,063.93 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,534.80 पर खुला और 8.55 अंकों यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 7,533.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,548.60 के ऊपरी और 7,487.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक व स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 30.95 अंकों की तेजी के साथ 8,966.88 पर और स्मॉलकैप 29.81 अंकों की तेजी के साथ 9,704.39 पर बंद हुए। बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.70 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.54 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.24 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.86 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.73 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0