businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 90 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 15, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 90 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 90.48 अंकों की तेजी के साथ 23,905.60 पर और निफ्टी 14.40 अंकों की तेजी के साथ 7,123.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी अपने जीवनकाल के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 90.48 अंकों की तेजी के साथ 23,905.60 के रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 14.40 अंकों की तेजी के साथ 7,123.15 के रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 5.70 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 23,809.42 पर खुला और 90.48 अंकों यानी 0.38 फीसदी तेजी के साथ 23,905.60 पर बंद हुआ।  दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,971.78 के ऊपरी और 23,742.75 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 2.55 अंकों की तेजी के साथ 7,111.30 पर खुला और 14.40 अंकों यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 7,123.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,152.55 के ऊपरी और 7,082.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि गिरावट देखी गई।

मिडकैप सूचकांक 64.00 अंकों की गिरावट के साथ 7,640.10 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 67.91 अंकों की गिरावट के साथ 7,791.12 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.52 फीसदी), बिजली (0.97 फीसदी), तेल एवं गैस (0.95 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.29 फीसदी) और बैंकिंग (0.14 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (1.11 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.90 फीसदी), धातु (0.71 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी) और वाहन (0.46 फीसदी) सेक्टर में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0