सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, चांदी का दाम करीब 3 हजार रुपए घटा
जानकारों ने कहा कि सत्र में सोने की कीमतों में गिरावट आई और एमसीएक्स गोल्ड लगभग 800 रुपए गिरकर 1,54,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि कॉमेक्स पर गोल्ड लगभग 25 डॉलर गिर गया।
मैन्युफैक्चरिंग जीवीए वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच 10 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ा : केंद्र
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि संशोधित सीरीज के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान स्थिर कीमतों पर मैन्युफैक्चरिंग जीवीए 10.88 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा है।
वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में रौनक बरकरार, सोना-चांदी 1.10 प्रतिशत तक उछले
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनावों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बुधवार के सत्र में कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के प्रमुख आंकड़ों पर टिकी हुई है, क्योंकि इन आंकड़ों से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है।
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने एलएनजी स्रोतों में लाई विविधता, अब 15 देशों से कर रहा आयात
पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों से अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए भारत ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात के स्रोतों को पहले के छह देशों से बढ़ाकर कुल 15 देशों तक कर दिया है। यह जानकारी सरकार ने संसद को सोमवार को दी।
दरों में बढ़ोतरी के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम पर सीमा शुल्क संग्रह 10,460 करोड़ रुपए के पार
लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि इस अवधि के दौरान सोने पर 10,040 करोड़ रुपए, चांदी पर 328 करोड़ रुपए और प्लैटिनम पर 95 करोड़ रुपए का सीमा शुल्क (आयात शुल्क) संग्रह हुआ। इस प्रकार, तीनों कीमती धातुओं से इस अवधि में कुल सीमा शुल्क संग्रह 10,463 करोड़ रुपए रहा।
सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार
डॉलर इंडेक्स पर दबाव और महंगाई कम होने की संभावना के चलते सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6 हजार रुपए और 13 हजार रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।
सोने और चांदी में उछाल, करीब 1.1 प्रतिशत तक बढ़े दाम
सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को उछाल देखने को मिला है और इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1.1 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
सोने में बड़ी तेजी, वायदा में दाम 1.49 लाख के पार
सोने में लगातार तेजी देखी जा रही है और गुरुवार को सत्र की शुरुआत के साथ ही वायदा बाजार में सोने का दाम 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।
उत्पादन में गिरावट और सीमित आवक से चने के दामों में उछाल, जल्द 7000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुँचने के आसार
देश में चने का उत्पादन माँग की तुलना में 40 लाख टन कम रहने, मंडियों में आवक खत्म होने और नैफेड के स्टॉक की अनुपलब्धता के कारण चने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है, जिससे इसके भाव जल्द 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँचने की संभावना है।
तमिलनाडु : धर्मपुरी-कृष्णागिरी में बनेगा आम औद्योगिक कॉरिडोर, सरकार ने बनाया पांच प्रसंस्करण पार्क का प्रस्ताव
तमिलनाडु सरकार ने धर्मपुरी और कृष्णागिरी जिलों को राज्य के आम औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है, जिसके तहत 'वेत्री तमिलगम विजन' दस्तावेज के हिस्से के रूप में पांच एकीकृत आम प्रसंस्करण पार्क प्रस्तावित किए गए हैं।
भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना
भारत का ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) इकोसिस्टम परंपरा और अवसरों के बीच एक पुल के रूप में विकसित हो रहा है।
सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले, आधा प्रतिशत से अधिक लुढ़के दाम
सोने और चांदी शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत तक फिसल गया।