गिरावट के साथ लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
वैश्विक तनाव के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक गिरा, आईटी शेयरों ने दिखाई मजबूती
पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के ऊपर
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 213 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,080 और निफ्टी 44 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,951 पर था।
बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद, बीएसई और एनएसई पर नहीं होगा कारोबार
बकरीद के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों मुख्य एक्सचेंज -नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)- पर कारोबार नहीं होगा।
भुगतान में अनियमितता के आरोपों के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक फिसले
देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह एक रिपोर्ट में बैंक की आंतरिक शासन प्रक्रियाओं के बारे में चिंताएं जताना और अनियमित भुगतान का आरोप लगना है।
एनएसई ने यस सिक्योरिटीज को तीन महीने के लिए नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने से रोका, लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने यस सिक्योरिटीज को तीन महीने के लिए नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने से रोक दिया है, साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्म द्वारा अपफ्रंट मार्जिन कलेक्शन और पेनल्टी रिकवरी प्रथाओं का उल्लंघन करना था।
शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप बीते हफ्ते 74,111 करोड़ रुपए बढ़ा
देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों में से छह के मार्केटकैप में बीते हफ्ते 74,111.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो (एडएंडटी) को हुआ है।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के ऊपर
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 720 अंक या 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,135 और निफ्टी 247 या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,967 पर था।
सेबी ने आईपीओ और री-लिस्टिंग के प्राइस डिस्कवरी सिस्टम में बड़े बदलाव का दिया प्रस्ताव
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने गुरुवार को जारी एक परामर्श पत्र में आईपीओ लिस्टिंग और री-लिस्टिंग के दौरान शेयरों की कीमत तय करने की प्रक्रिया में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है।