भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद मंगलवार को भारतीय रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 90.29 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। इस समझौते से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और विदेशी निवेश भारत की ओर आने लगा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के पास ट्रेड करता दिखा।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से रुपया मजबूत, विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्ट
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत के चालू खाते के घाटे (करंट अकाउंट डेफिसिट) को कम करने, रुपए को स्थिर रखने और समय के साथ वैश्विक झटकों से भारत की कमजोरियों को कम करने में मदद करेगा। मंगलवार को जारी एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल, निफ्टी ने छुआ 26,341 का स्तर
भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को सोमवार रात अंतिम रूप दिए जाने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।
एसटीटी में बढ़ोतरी से निराश बाजार; सेंसेक्स 1,547 अंक गिरा तो निफ्टी करीब 2 प्रतिशत टूटा
कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 79,899.42 के निचले स्तर तक पहुंच गया था और करीब 3,000 अंकों की इंट्राडे गिरावट देखने को मिली। तो वहीं, निफ्टी50 भी फिसलकर 24,572 तक आ गया था।
कीमती धातुओं के ईटीएफ के प्राइस बैंड में बदलाव सिर्फ आज के लिए : बीएसई
बीएसई ने अपने बयान में कहा, "पिछले सर्कुलर के संदर्भ में ट्रेडिंग मेंबर्स को सूचित किया जाता है कि गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के प्राइस बैंड के लिए रेफरेंस प्राइस में जो बदलाव किया गया है, वह केवल आज के लिए मान्य है।" रेफरेंस प्राइस वह आधार कीमत होती है, जिसके आधार पर दिन के कारोबार में शेयर या ईटीएफ की ऊपरी और निचली सीमा (प्राइस बैंड) तय की जाती है।
बजट 2026: एफएंडओ पर एसटीटी बढ़ा, बायबैक में अब सभी शेयरधारकों पर लगेगा टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया और इस दौरान उन्होंने शेयर बाजार में सट्टेबाजी को कम करने के लिए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का ऐलान किया।
बजट 2026 से पहले इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी
केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में करीब 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, पूरे सप्ताह बाजार में काफी उतार-चढ़ाव बना रहा और वैश्विक संकेतों के मिलेजुले रहने तथा बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार का रुख सतर्क लेकिन सकारात्मक बना रहा।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,269.78 और निफ्टी 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,320.65 पर बंद हुआ।