भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, बैंकिंग शेयरों में तेजी
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 20.46 अंक की गिरावट के साथ 84,675.08 और निफ्टी 3.25 अंक की कमजोरी के साथ 25,938.85 पर था।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। इस दौरान व्यापक बिकवाली के चलते बाजार के प्रमुख बेंचमार्क गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आए।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 345 अंक फिसला
भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 345.91 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,695.54 और निफ्टी 100.20 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,942.10 पर था।
भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ सपाट खुला, मेटल और आईटी शेयरों में दिखी बढ़त
घरेलू और वैश्विक संकेतों में नरमी के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ सपाट खुले। वहीं मेटल और आईटी शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया।
मार्केट 2025 : इन टॉप 7 आईपीओ ने निवेशकों को किया मालामाल, लिस्टिंग पर ही तगड़ा रिटर्न
भारतीय शेयर बाजार के लिए वर्ष 2025 उतार-चढ़ाव (Volatility) से भरा रहा, लेकिन आईपीओ (IPO) बाजार ने निवेशकों के लिए मुनाफे की नई इबारत लिखी। इस साल बाजार में आईपीओ की लंबी कतार रही, जिनमें से कुछ चुनिंदा इश्यूज ने लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों की पूंजी को दोगुना या उससे भी अधिक कर दिया।
सोमवार से आईआईपी डेटा, फेड मिनट्स और एफआईआई समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे शेयर बाजार की दिशा
भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह गिरावट के साथ समाप्त हुआ, जिससे निवेशक अब सतर्क रुख अपना रहे हैं। आने वाले सप्ताह में बाजार की दिशा तय करने के लिए कई महत्वपूर्ण घरेलू (Domestic) और वैश्विक (Global) संकेतकों पर नजर रहेगी। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि ये "ट्रिगर्स" तय करेंगे कि सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार होगा या गिरावट जारी रहेगी।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 367 अंक फिसला
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 367.25 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,041.45 और निफ्टी 99.80 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,042.30 पर था।
भारतीय आईपीओ मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, दो साल में जुटाए 3.8 लाख करोड़ रुपए
पिछले दो वर्षों में भारत के आईपीओ मार्केट ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान करीब 701 आईपीओ से 3.8 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, जो साल 2019 से 2023 के बीच 629 आईपीओ के जरिए जुटाए गए 3.2 लाख करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।