टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने करीब 165 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
जानकारी के मुताबिक, इन शेयरों को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, 360 वन एसेट मैनेजमेंट और कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स सहित संस्थागत निवेशकों ने खरीदा।
प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ: नकारात्मक कैश फ्लो, अटके हुए प्रोजेक्ट्स और प्रमोटर के निजी झगड़े निवेशकों के लिए बड़े जोखिम
कंपनी को निर्मल भवन सीएचएसएल का प्रोजेक्ट 2016 में और रजनीगंधा सीएचएसएल का प्रोजेक्ट 2018 में मिला था। कंपनी ने आरएचपी में बताया कि रुकी हुई मंजूरियों की वजह से पहले ही काफी देरी हो चुकी है और आगे की देरी से प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता पर असर पड़ सकता है।
सेबी ने एनएसई के 30,000 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए जारी किया ऑब्जर्वेशन लेटर
एनएसई का पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होने वाला है, यानी इसमें कोई भी पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा। इसके तहत करीब 14.89 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी, जो कि एनएसई के कुल पेड-अप कैपिटल का करीब 6 प्रतिशत होगा।
सीएएस लागू होने के बाद डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की सेटलमेंट प्राइस पद्धति की समीक्षा करेगा सेबी
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा है कि वह क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (सीएएस) लागू होने के बाद डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी पर सेटलमेंट प्राइस तय करने की मौजूदा पद्धति की समीक्षा करेगा। इस संबंध में सेबी अगले सप्ताह एक परामर्श पत्र जारी करेगा।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 417 अंक फिसला
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 417.49 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,152.86 और निफ्टी 41 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,873.45 पर था।
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को हरे निशान में हुई। इस दौरान सेंसेक्स 154.60 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,724.95 और निफ्टी 83.50 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,997.95 पर था।
मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 374 अंक फिसला
बाजार में गिरावट व्यापक आधार पर थी। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 332.90 अंक या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,001.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 74 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,812.25 पर था।
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 472.96 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,471.32 और निफ्टी 197.80 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 पर था।
भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, आईटी शेयरों में खरीदारी
सत्र के दौरान बाजार की तेजी को सहारा आईटी और एफएमसीजी स्टॉक्स ने दिया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 0.98 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.35 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.33 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 0.26 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मीडिया और मेटल स्टॉक्स में हुई बिकवाली
सत्र के दौरान बिकवाली का नेतृत्व मीडिया और मेटल स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 2.84 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 2.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे।
पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: महिलाओं के कपड़ों पर फोकस, बढ़ता नुकसान और कर्ज सबसे बड़ा जोखिम
फैशन कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) निवेशकों के लिए सोमवार को खुला गया है। कंपनी की आरएचपी के अनुसार, इस पब्लिक इश्यू में लगातार नुकसान, बढ़ता कर्ज और महिलाओं के कपड़ों पर फोकस निवेशकों के लिए सबसे बड़े जोखिम हैं।
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में 0.56 प्रतिशत तक की गिरावट
तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण जोखिम भावना कमजोर होने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केटकैप 1.13 लाख करोड़ रुपए घटा, एयरटेल टॉप लूजर
देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 1.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट होना था...