सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.87 मिलियन टन हो गई है। इस दौरान होट मेटल, क्रूड स्टील और बिकने योग्य स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है।
'गुजरात सबसे गतिशील राज्यों में से एक', वीजीजीएस 2027 रोड शो में बोले कॉरपोरेट लीडर्स
गुजरात सरकार द्वारा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) 2027 से पहले देश की आर्थिक राजधानी में आयोजित रोडशो में गुरुवार को शीर्ष कॉरपोरेट लीडर्स ने गुजरात को देश के सबसे गतिशील राज्यों में से एक बताया और राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में रुचि व्यक्त की।
हिमाचल का राजकोषीय घाटा सीमा से ज्यादा, राजस्व का 86 प्रतिशत वेतन और सब्सिडी पर खर्च
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति की चिंताजनक तस्वीर पेश की है। सीएजी ने तेजी से बढ़ते कर्ज के बोझ, राजकोषीय घाटे की सीमा के उल्लंघन और विकास एवं पूंजीगत व्यय के लिए धन की घटती उपलब्धता पर चिंता व्यक्त की।
भारत का सर्विसेज पीएमआई अगस्त में बढ़कर 54.1 रहा, रोजगार वृद्धि 15 महीनों के उच्च स्तर पर
भारत के सर्विसेज सेक्टर में अगस्त में जोरदार वृद्धि देखने को मिली है और एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बढ़कर 54.1 पर पहुंच गया है। इससे रोजगार वृद्धि भी 15 महीनों के उच्च स्तर पर रही है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक निजी सर्वेक्षण में दी गई।
अगस्त में पाकिस्तान की मुद्रास्फीति दर बढ़कर 11.1 प्रतिशत हो गई
पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में पाकिस्तान की शीर्ष मुद्रास्फीति दर सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो जुलाई में 9.2 प्रतिशत थी। पीबीएस के आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2025 में 3.1 प्रतिशत रही।
जी20 सम्मेलन: आरबीआई गवर्नर ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने नॉर्थ कैरोलिना में आयोजित जी20 बैठक के दौरान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की। इसकी जानकारी आरबीआई ने दी।
केंद्र को भारत के डेटा सेंटर उद्योग में 200 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद : पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री ने यहां “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) फॉर स्केलिंग इंडिया डेटा सेंटर इकोसिस्टम” विषय पर आयोजित सीईओ राउंडटेबल के दौरान कहा कि डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए भारत दुनिया का सबसे बेहतर स्थान है। गोयल ने वैश्विक अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव के बीच भारत की विकास संभावनाओं पर भरोसा जताया और कहा कि पहली तिमाही में देश विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है।
एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की
डीपीआर के मुताबिक, अगस्त 2026 में भी एसजीएसटी से 4,982 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। देश के कुल जीएसटी करदाताओं में 4 प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी के बावजूद हरियाणा का कुल जीएसटी संग्रह में योगदान लगभग 7.7 प्रतिशत है।
जीडीपी की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत होने के दावे को केंद्र ने किया खारिज, कहा- नई सीरीज पर आधारित है डेटा
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर जारी बयान में कहा गया कि 2026-27 की पहली तिमाही की जीडीपी का अनुमान 2022-23 को आधार वर्ष मानकर नई सीरीज के आधार पर लगाया गया है।