वर्टेक्स हाइड्रोजन ब्रांड का नाम बदलकर ईईटी हाइड्रोजन करेगा
वर्टेक्स हाइड्रोजन ने घोषणा किया है कि वह अपने ब्रांड को ईईटी हाइड्रोजन
में बदल रही है। उसका इरादा एस्सार ऑयल यूके (ईओयूके) की सहायक कंपनी से
ईओयूके की एक सहयोगी कंपनी बनने और एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन (ईईटी)
पोर्टफोलियो का एक स्टैंडअलोन स्तंभ बनने का है।
कसिनो चेन डेल्टा कॉर्प को जीएसटी चोरी के 11,139 करोड़ के भुगतान का आदेश
जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने देश की सबसे बड़ी कसिनो चेन डेल्टा कॉर्प
को 11,139 करोड़ रुपये की कथित देनदारी का भुगतान करने को कहा है। हालांकि
कंपनी ने इसे अदालत में चुनौती देने की बात कही है।
आगामी वर्षों में सेमीकंडक्टर के निर्माण में भारत होगा अग्रणी : आईटी राज्य मंत्री
भारत में 2.75 बिलियन डॉलर माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सुविधा साबित करती है कि
देश के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में विकास जल्द ही असंख्य तरीकों
से प्रकट होगा, जो आने वाले वर्षों में देश को उन्नत सेमीकंडक्टर विनिर्माण
के शीर्ष स्तर पर पहुंचा देगा। यह बात केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी
राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को यहां कही।