businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

औडी ने लग्जरी कार "ए3 कैब्रियोलेट" की लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Dec 12, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Audi A3 Cabriolet launched in Indiaनई दिल्ली। लग्जरी कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी औडी इंडिया ने स्पोर्टी काम्पैक्ट कार ए3 कैब्रियोलेट पेश किया, जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 44.75 लाख रूपये है। औडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने इसे पेश करते हुए कहा कि चार सीटों वाली कनवर्टिबल कार देश में अपनी तरह की पहली काम्पैक्ट लग्जरी कार है जिसकी छत खुल जाती है। इसमें 1798 सीसी का पेट्रोल इंजन है जो 7.8 सेंकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकडने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ड्राइव के दौरान इसकी अधिकतम गति 240 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 17 विभिन्न रंगों में उपलब्ध है। इस कार की छत 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पर भी खुल जाती है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0