businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अंबेडकर जयंती पर बंद रहे शेयर बाजार

Source : business.khaskhabar.com | Apr 12, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex, Nifty close to be range bound: Friday closing reportमुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बंद हैं। बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय और देश के संविधान निर्माता माने जाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को वर्तमान मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मऊ में हुआ था।

डॉ. अंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को हुआ था। बाबा साहेब संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे और देश के प्रथम कानून मंत्री थे। शेयर बाजार इस सप्ताह शुक्रवार को 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बंद रहेंगे।

देश के शेयर बाजारों में गत सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.37 अंकों की गिरावट के साथ 22,628.96 पर और निफ्टी 20.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,776.30 पर बंद हुए थे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई थी। मिडकैप 7.18 अंकों की तेजी के साथ 7,338.46 पर और स्मॉलकैप 49.30 अंकों की तेजी के साथ 7,523.18 पर बंद हुए थे।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0