businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 86 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 11, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex down 86 pointsमुंबई| देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.37 अंकों की गिरावट के साथ 22,628.96 पर और निफ्टी 20.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,776.30 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.28 अंकों की गिरावट के साथ 22,642.05 पर खुला और 86.37 अंकों यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 22,628.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,679.18 के ऊपरी और 22,526.89 निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.05 अंकों की गिरावट के साथ पर 6,758.35 खुला और 20.10 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 6,776.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,789.35 के ऊपरी और 6,743.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 7.18 अंकों की तेजी के साथ 7,338.46 पर और स्मॉलकैप 49.30 अंकों की तेजी के साथ 7,523.18 पर बंद हुए।

बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.54 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.91 फीसदी), उपभोक्ता टिकाउ वस्तु (0.40 फीसदी) और रियल्टी (0.29 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0