businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गुड न्यूज! मारूति कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Year End Offer: Maruti Suzuki Alto K10, Wagon R Become Cheaperनई दिल्ली। 2014 खत्म होने वाला है और कार कंपनियां अपनी कारों के स्टॉक को खत्म करने के लिए ग्राहक को आकर्षित करने के लिए भारी डिस्काउंट पेश किया है। ऎसे में कम कीमत और बडे डिस्काउंट के साथ कार लेने का यही सबसे अच्छा समय है। इन्हीं कंपनियों में से मारूति सुजुकी इंडिया ने भी अपनी कई कारों पर 55 हजार रूपए तक का डिस्काउंट दिया है जिसका फायदा आप समय रहते उठा सकते हैं। मारूति सुजुकी ने अपनी एंट्री लेवल (सबसे ज्यादा बिकने वाली) कारों पर यह डिस्काउंट जारी किया है।

कंपनी ने मारूति अल्टो 800, मारूति वेगॉन आर तथा नई मारूति अल्टो के10 पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। मारूति अल्टो 800 पर 55000 रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी ईधन मॉडल्स में लगभग 10 वेरियंट्स में उपलब्ध है। सभी वेरियंट्स की कीमत 2.6 लाख रूपए से 3.8 लाख रूपए के बीच में हैं।

मारूति वेगॉन आर पर भी 55000 रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह कार पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी मॉडल्स में 6 वेरियंट्स के साथ उपलब्ध है। सभी वेरियंट्स कीमत 3.7 लाख रूपए से 4.6 लाख रूपए के बीच में है। मारूति अल्टो के10 के नए वर्जन पर 35000 रूपए का फायदा मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में इसका नया वर्जन लॉन्च किया है जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल्स के साथ 7 वेरियंट्स में उपलब्ध है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरियंट भी दिया गया है। इन सभी वेरियंट्स की कीमत 3.3 लाख से 4.1 लाख रूपए के बीच में हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0