बजाज पल्सर एनएस 125 होगी अपडेट, नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ये होगा बदलाव
Source : business.khaskhabar.com | Sep 28, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बजाज की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में Bajaj Pulsar NS 125 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जल्द ही इस मोटरसाइकिल को निर्माता की ओर से अपडेट किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट होगी मोटरसाइकिलः बजाज की ओर से पल्सर एनएस 125 को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को जल्द ही अपडेट किया जा सकता है।
ऐसे मिली जानकारीः रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन को हाल में ही एक डीलरशिप पर देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि इस मोटरसाइकिल को भी जल्द अपडेट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल के मूल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ही बदलाव किया गया है। जिसमें नया डिस्प्ले मिलेगा। इसमें गियर पोजिशन इंडीकेटर, टैकोमीटर, घड़ी, फ्यूल गेज, रिफ्यूल वॉर्निंग, फ्यूल इकोनॉमी डिस्प्ले भी दिखाई देंगे। इसे रंगीन डिस्प्ले के साथ ऑफर किया जाएगा।
कब तक होगी लॉन्चः बजाज की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इसे डीलरशिप पर पहुंचाया जा रहा है, तो इसका लॉन्च भी काफी जल्द किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमतः निर्माता की ओर से अभी इस मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 99 हजार रुपये है। अपडेट के बाद भी इसकी कीमत में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]
[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]
[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]