ये स्कूटर्स कम हाइट वालों के लिए बेस्ट, मिलेगा जबरदस्त माइलेज और शानदार फीचर्स
Source : business.khaskhabar.com | Aug 04, 2026 | 
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । कम हाइट और कम वजन वाले लोगों के बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिन्हें खास तौर पर कम हाइट वाली महिलाओं, नए राइडर्स और हल्के वजन वाले चालकों के लिए डिजाइन किया गया है। ये स्कूटर्स न केवल वजन में बहुत हल्के और कम सीट हाइट वाले हैं, बल्कि इनका माइलेज भी शानदार है और इन्हें रोजाना के ट्रैफिक में संभालना बेहद आसान है। टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 से लेकर यामाहा फसिनो 125 एफआई हाइब्रिड तक, आइए जानते हैं भारत के सबसे बेहतरीन हल्के स्कूटर्स की पूरी डिटेल।
टीवीएस स्कूटी जेस्ट110टीवीएस स्कूटी जेस्ट110 का डिजाइन कॉम्पैक्ट और आकर्षक है। इसका वजन सिर्फ 103 किलोग्राम है, जबकि इसकी सीट हाइट 760 मिमी है, जिससे कम हाइट वाले राइडर्स इसे आसानी से चला सकते हैं। इस स्कूटर में 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, LED टेललैंप, USB चार्जर और डुअल-टोन सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 109.7 cc का इंजन दिया गया है, जो 7.81 PS की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 48 से 55 kmpl तक है। सेफ्टी के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT), ट्यूबलेस टायर और पार्किंग ब्रेक मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 67,650 रुपये है।
हीरो प्लेसर+ XTECहीरो प्लेसर+ XTEC रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन और क्रोम फिनिश के साथ आता है। इसका वजन 106 किलोग्राम है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, डिजिटल-एनालॉग कंसोल, LED प्रोजेक्टेड हेडलाइट और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 110.9 cc का इंजन मिलता है, जो 8.15 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 50 से 52 kmpl तक है। सुरक्षा के लिए इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), ट्यूबलेस टायर और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 69,766 रुपये है।
Honda Activa 6Gहोंडा एक्टिवा 6G भारत के सबसे लोकप्रिय स्कूटर्स में से एक है। इसकी फुल-मेटल बॉडी इसे मजबूत बनाती है। इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, की-लेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, साइलेंट स्टार्ट ACG और LED हेडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एक्टिवा 6G में 109.51 cc का PGM-Fi इंजन मिलता है, जो 7.89 bhp की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 47 से 52 kmpl तक है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, 12-इंच फ्रंट व्हील, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और साइड-स्टैंड कट-ऑफ मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 75,958 रुपये है।
Yamaha Fascino 125 FI Hybridयामाहा फसिनो 125 FI Hybrid इस सूची का सबसे हल्का स्कूटर है। इसका वजन सिर्फ 98 किलोग्राम है। इसमें Y-कनेक्ट ब्लूटूथ, स्मार्ट मोटर जनरेटर, डिजिटल कंसोल और 21 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह स्कूटर 125 cc माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ आता है, जो 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 50 से 55 kmpl तक है। सुरक्षा के लिए इसमें यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS), फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प, चौड़ा रियर टायर और साइड-स्टैंड कट-ऑफ फीचर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 77,980 रुपये है।
[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]
[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]
[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]