businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मूसलाधार बारिश में दौड़ाएं अपनी गाड़ी, यह तरीका अपनाएं तो विजिबिलिटी हो जाएगी दोगुनी

Source : business.khaskhabar.com | July 01, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 drive your car in torrential rain follow this method to double your visibility 825583
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
उत्तर भारतीय राज्यों में भी मानसून आने वाला है। इस दौरान काफी बारिश होती है, जिससे गाड़ी चलाने में परेशानी होती है। किस तरह से गाड़ी चलाते हुए अच्छी विजिबिलिटी पाई जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

मानसून के समय जब काफी तेज बारिश होती है तब गाड़ी को चलाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। तेज बारिश के कारण सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिस कारण कुछ मीटर भी गाड़ी को आगे बढ़ाने में परेशानी होने लगती है। 

एसी का करें उपयोगः 
जब भी बारिश के समय कार को चलाएं तो हमेशा एसी को खास सेटिंग पर चलाने से विंडशील्ड पर जमने वाली भाप को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए एसी चलाने के बाद पैनल में हवा के फ्लो को विंडशील्ड पर सेट करना चाहिए। ऐसा करने के बाद कुछ सेकेंड में ही भाप खत्म हो जाती है और विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है। 

वाइपर का रखें ध्यानः 

भाप हटाने के अलावा बूंदे शीश पर रहती है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो जाती है। लेकिन अगर गाड़ी में वाइपर सही तरह से काम करें तो विंडशील्ड से पानी को हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए जरूरी होता है कि वाइपर सही तरह से काम करें। अगर वाइपर में खराबी हो तो उसे बदल देना बेहतर रहता है, नहीं तो शीशे पर स्क्रैच आने का खतरा बढ़ जाता है, जिस कारण ड्राइविंग में परेशानी होती है। 

डिफॉगर उपयोग करेंः 

बारिश के दौरान सिर्फ आगे ही नहीं पीछे भी देखना जरूरी हो जाता है। इसलिए डिफॉगर का भी उपयोग करना बेहतर रहता है। डिफॉगर के जरिए पीछे के शीशे पर जमी भाप को आसानी से साफ किया जा सकता है।

[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


Headlines