एवोर ईवी ब्रांड की भारत में होने जा रही एंट्री, ओला और रिवाल्ट को देगी टक्कर
Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। ईवी सेगमेंट में कई नए निर्माता भी अपने सफर को शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। इसी क्रम में समर्थ ई मोबिलिटी की ओर से नए ब्रॉन्ड Avore के साथ Ola, Revolt को चुनौती देने की तैयारी की जा रही है।
कब तक निर्माता किस सेगमेंट में अपने ईवी वाहनों को पेश कर सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
भारतीय बाजार में जल्द ही समर्थ ई मोबिलिटी की ओर से नए ब्रॉन्ड Avore को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा भी कर दी गई है।
इस सेगमेंट में लाएगी वाहनः निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह भारतीय बाजार में Avore नाम के ब्रॉन्ड के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
वेबसाइट भी हुई लॉन्चः
समर्थ ई मोबिलिटी की ओर से नए ब्रॉन्ड एवोर की नई वेबसाइट को भी लॉन्च कर दिया गया हैॅ। जिसमें निर्माता की ओर से आने वाली मोटरसाइकिल की झलक को दिखाया गया है।
ये होगी खासियतः निर्माता की ओर से 10.5 किलोवाट की क्षमता की मोटर के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 5kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। जो आईपी 67 रेटिंग के साथ आएगी। इस मोटरसाइकिल में एआई के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन के साथ ही कई और जानकारी को भी देखा जा सकेगा।
निर्माता की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वह जल्द ही अपनी मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस मोटरसाइकिल को 125 से 200 सीसी सेगमेंट की ICE मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]
[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]
[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]