businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तो इस दिन लॉन्च होगी आईफोन-6!

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 iPhone 6 launch event confirmed for September 9 as invites go outनई दिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल अपने आईफोन का नया संस्करण व पहली स्मार्टवाच नौ सितंबर को कूपरटिनो, कैलिफोर्निया में पेश कर सकती है। कंपनी ने एक निमंत्रण भेजा है लेकिन उसमें किसी तरह की जानकारी या संकेत नहीं दिया गया है लेकिन यह 2007 से कंपनी के लिए इस तरह के आयोजन सालाना रिवाज बन गया है जबकि कंपनी पहला आईफोन पेश किया। यह कार्यक्रम उसी जगह होगा जहां एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जाब्स ने तीस साल पहले पहला मैक कंप्यूटर पेश किया था। विभिन्न रपटों के अनुसार नया आईफोन दो संस्करणों में आ सकता है जिनमें एक में 4.7 इंच तथा दूसरे में 5.5 इंच की स्क्रीन होगी। कंपनी इसके जरिए सैमसंग तथा अन्य कंपनियों के बडी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन का मुकाबला करना चाह रही है। एप्पल के प्रशंसकों को इसके अलावा स्मार्टवाच का भी इंतजार है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0