मर्सिडीज मेबेच एस क्लास फेसलिफ्ट पांच अक्टूबर को होगी लॉन्च, पावरफुल इंजन और नए फीचर्स के साथ
Source : business.khaskhabar.com | Sep 23, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली मर्सिडीज मेबेच एस क्लास फेसलिफ्ट पांच अक्टूबर को लॉन्च होगी जिसका मार्च में ग्लोबल डेब्यू था। अपडेटेड Maybach ए-क्लास को नई S-Class की तरह ही विजुअल और टेक्नोलॉजी अपग्रेड मिलते हैं। साथ ही, इसमें ज्याजा पर्नलाइजेशन विकल्प और पावरट्रेन में सुधार किए गए हैं।
ग्रिल और डिजाइनः Maybach S-Class में कुछ खास मॉडल-स्पेसिफिक टच दिए गए हैं। स्टैंडर्ड-एस क्लास की तरह, इसकी फ्रंट ग्रिल 20% बड़ी है और इसमें LED इल्यूमिनेशन मिलता है जिसके ऊपर बोनट पर एक इल्यूमिनेटेड Mercedes स्टार दिया गया है। हालांकि, इस ग्रिल में Maybach के सिग्नेचर वर्टिकल स्लैट्स मिलते हैं और उनक ऊपर एक इल्यूमिनेटेड Maybach वर्डमार्क दिया गया है।
नई लाइट्स और डिजाइनः हेडलाइट्स नई और बड़ी हैं जिनमें थ्री-पॉइंटेड स्टार डे-टाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। Maybach SL की तरह बंपर में निचल एयरडैम के मेश पैटर्न में छोटे-छोटे Maybach लोगो भी बनाए गए हैं। यह अब 20 और 21 इंच के नए फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स के विकल्प के साथ उपलब्ध हैं जिसमें मल्टी-स्पोक डिजाइन दिए गए हैं। साथ ही, डी-पिलर पर दिया गया Maybach लोगो इल्यूमिनेटेड है जबकि टेल-लैंप्स में स्टैंडर्ड S-Class की तरह ही थ्री-पॉइंटेड-स्टार LED सिग्नेचर मिलता है।
डैशबोर्ड और स्क्रीन सेटअपः Maybach सेडान में S-Class जैसा सुपरस्क्रीन सेटअप मिलता है जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.4 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। चार सुपरकंप्यूटर वाला एक नया E&E आर्किटेक्चर पूरा कार को संचालित करता है जिसमें स्क्रीन से लेकर सुरक्षा फीचर्स और ड्राइविंग डायनेमिक्स तक शामिल हैं।
इंटीरियर और पर्सनलाइजेशनः बाहर की तरह ही इसके इंटीरियर भी ज्यादा पर्सनाइलजेशन के विकल्प दिए गए हैं। ग्राहक अब केबिन में नीचे की तरह फुटवेल के आसपास के साथ एक्सटेंडेड का ज्यादा विकल्प चुन सकते हैं। इसमें नए अपहोल्स्ट्री कलर भी दिए गए हैं और Maybach पर पहली बार अपने खुद के अलग डिजाइन के साथ लेदर फ्री वीगन अपहोल्स्ट्री का विकल्प भी मिलता है।
इंजन और पावरट्रेनः इंटरनेशनल मार्केट में नई Maybach S Class पेट्रोल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है। S 580 में फ्लैट-प्लेन क्रैंक के साथ एक अपग्रेडेड 4.0 लीटर V8 इंजन मिलता है जो 537hp की पावर और 750nm का टॉर्क जनरेट करता है। कुछ जगहों पर S 580e PHEV भी मिलती है जो 3.0 लीटर इनलाइन-सिक्स इंजन को 163hp की इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh बैटरी के साथ जोड़ती है। इसका कुल सिस्टम आउटपुट 585hp और 750nm है जबकि यह कार अकेले इलेक्ट्रिक पावर पर 98 किमी तक चल सकती है। भारत में कौन सा वर्जन आएगा यह अभी तक पक्का नहीं हुआ है।
[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]
[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]
[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]